हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शहीद आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनेई से पूछा गया कि मौजूदा महंगाई को ध्यान में रखते हुए क्या दुकानदार पहले खरीदे गए सामान को नई कीमत पर बेच सकता है? उनका जवाब इस प्रकार है:
सवाल: मौजूदा महंगाई को देखते हुए क्या विक्रेता पहले खरीदे गए सामान को नई कीमत पर बेच सकता है?
जवाब: यदि ऐसा करना आम तौर पर खरीदार के साथ अन्याय या अनुचित व्यवहार नहीं माना जाता और संबंधित कानूनों एवं नियमों का उल्लंघन भी नहीं होता, तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। हालांकि, बेहतर, बल्कि मुस्तहब (पुण्य का कार्य) यह है कि विक्रेता उतने ही लाभ पर संतोष करे, जिससे उसके खर्च पूरे हो सकें।
आपकी टिप्पणी